फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2024 Class 6th, 9th Result soon at exams.nta.ac.in, Check dates and direct link here

Sainik School Result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम जल्द हो सकता है जारी; देखें कब आएगा रिजल्ट

Mon, 11 Mar 2024 06:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 11 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

Sainik School Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9वीं का परिणाम जारी कर सकती है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। 

विज्ञापन
AISSEE 2024 Class 6th, 9th Result soon at exams.nta.ac.in, Check dates and direct link here
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Sainik School Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9वीं का परिणाम जारी कर सकती है। जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी। यदि पिछले साल का आंकड़ा देखें तो, उसके मुताबिक एनटीएस ने मार्च के आखिरी सप्ताह में कक्षा 6 और 9वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे।

विज्ञापन

कब आएगा रिजल्ट 
एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के 6 सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी करने के लिए कहा था। हालांकि, रिजल्ट से संबंधित अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sainik School Result 2024: क्या कहता है पिछला आंकड़ा
पिछले साल एनटीए ने 08 जनवरी 2023 को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। वहीं परिणाम 24 फरवरी को जारी किया गया था। आधिकारिक आंकडों के मुताबिक, पिछले साल कक्षा 6 के लिए कुल 1,47,012 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 1,01,771 छात्रों ने एंट्रेंस टेस्ट पास किया था, जबकि कक्षा 9वीं में कुल 22,696 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे और एडमिशन के लिए कुल 32,797 छात्र शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

इस तरह से देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले छात्र AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AISSEE Sainik School Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर उसे सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed