{"_id":"5ce7c850bdec22074857f65b","slug":"aima-mat-2019-exam-result-out-know-how-to-cehck-on-mat-aima-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIMA MAT 2019 परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIMA MAT 2019 परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 24 May 2019 04:03 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 24 May 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
HPSSC JBT Exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MAT Result 2019: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 24 मई यानी आज परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिजल्ट MAT की आधिकारिक वेबसाइट AIMA.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें, AIMA ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पेपर आधारित परीक्षा दोनों के लिए MAT के परिणाम जारी किए हैं। इस साल, प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट (एमएटी) 2019 ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में हुआ था। इनकी परीक्षाएं 5 मई और 18 मई को आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
MAT परीक्षा AIMA द्वारा आयोजित की जाती है और MAT परीक्षा का स्कोरकार्ड MBA और PGDM पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वालों के लिए मान्य होता है।
MAT Result 2019: ऐसे करें अपने परिणाम की जांच-
चरण 1: सबसे पहले AIMA MAT की ऑफिशियल वेबसाइट aima.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण और रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5: अपने परिणाम पत्र को भविष्य के लिए संभालकर रखें।
आप अपने परिणाम को एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं। बस आपको MATS टाइप करना होगा और इसे 54242 पर भेजना होगा। उसके बाद आप परिणामों से संबंधित लिंक को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X