फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AILET 2026 exam date revised, Will be held on December 14; Registration starts from August 7

AILET 2026: आईलेट परीक्षा का कार्यक्रम बदला, अब 14 दिसंबर को होगा एग्जाम, सात अगस्त से कर सकेंगे पंजीकरण

Tue, 22 Jul 2025 07:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 07:16 PM IST
सार

AILET 2026 Form Date: एनएलयू दिल्ली ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। परीक्षा अब 7 की जगह 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया 7 अगस्त को जारी होगी।
 

विज्ञापन
AILET 2026 exam date revised, Will be held on December 14; Registration starts from August 7
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली - फोटो : Official Website: nationallawuniversitydelhi.in

विस्तार

AILET 2026 Exam Date: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET 2026) की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। ताजा नोटिस के अनुसार, अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा अब 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। नोटिस आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in. पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

AILET 2026 Exam Date: 7 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

नोटिस के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 को शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा अब 14 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पांच वर्षीय बैचलर ऑफ आर्ट्स बैचलर ऑफ लॉज़ (बीए एलएलबी) (ऑनर्स) और एक वर्षीय मास्टर ऑफ लॉज़ (एलएलएम) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 दिसंबर को होनी थी परीक्षा

प्रारंभ में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी। एनएलयू दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय स्तर पर एआईएलईटी 2026 का आयोजन जारी रहेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आईलेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 7 अगस्त से शुरू होगी। यह मूल रूप से 1 अगस्त से शुरू होने वाली थी। 

विज्ञापन

एमए/एलएलएम प्रवेश के लिए एआईईटी 2026 परीक्षा 3 मई को

विश्वविद्यालय ने यह भी पुष्टि की है कि पीजीआईपी, बौद्धिक संपदा कानून और प्रबंधन में संयुक्त मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए)/मास्टर ऑफ लॉज़ (एलएलएम) कार्यक्रम और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIET 2026) निर्धारित तिथि 3 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "एआईईटी 2026 के लिए विस्तृत प्रवेश अधिसूचना जनवरी 2026 में जारी की जाएगी। इन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 7 जनवरी, 2026 से उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।"

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed