फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AILET 2023 Registrations Starts From September 7 at NationalLawUniversity.in; how to apply

AILET 2023: लॉ विश्वविद्यालयों के लिए दाखिला आवेदन कल से, ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट दिसंबर में होगा

Tue, 06 Sep 2022 10:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

AILET 2023 Registrations: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए एआईएलईटी यानी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 आयोजित कर रही है।

विज्ञापन
AILET 2023 Registrations Starts From September 7 at NationalLawUniversity.in; how to apply
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2023 - फोटो : फ्री-पिक

विस्तार

AILET 2023 Applications: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) द्वारा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार, सात सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट- NationalLawUniversity.in पर शुरू की जाएगी। AILET 2023 परीक्षा 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन

AILET 2023: योग्यता मानंदड

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए एआईएलईटी यानी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 आयोजित कर रही है। पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एलएलएम प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए एलएलबी या समकक्ष कानून की डिग्री की आवश्यकता होती है, जबकि पीएचडी के लिए मास्टर इन लॉ की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AILET 2023: परीक्षा शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, विदेशी नागरिकों, कश्मीरी प्रवासियों और जम्मू और कश्मीर श्रेणी के निवासियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3,050 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,050 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी और एसटी श्रेणियों के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के उम्मीदवारों को छूट दी गई है। 

विज्ञापन

AILET 2023: आवेदन कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट- Nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवेदन संख्या और पासवर्ड उत्पन्न करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जनरेट किए गए आवेदन संख्या के साथ लॉग इन करें और निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सभी विवरण सत्यापित करें और निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और चालान रसीद डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अंत में आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed