{"_id":"5ec60d028ebc3e907b73ee91","slug":"aiims-pg-releasing-date-admit-card-postponed-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS PG: एडमिट कार्ड जारी होने में लग जाएगा समय, तय तिथि हुई स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIIMS PG: एडमिट कार्ड जारी होने में लग जाएगा समय, तय तिथि हुई स्थगित
Thu, 21 May 2020 10:39 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 21 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
AIIMS PG
- फोटो : file photo
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने एम्स पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि को स्थगित कर दिया है। बता दें कि एडमिट कार्ड 20 मई, 2020 को जारी किया जाना था, जिसे अब लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दिया है। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही संस्थान द्वारा की जाएगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को एम्स की आधिकारिक साइट aiimsexams.org पर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस साल एम्स पीजी परीक्षा 5 जून, 2020 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 30 अप्रैल, 2020 को आयोजित की जाने वाली थी, जिसे लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड-
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक साइट aiimsexams.org पर जाएं ।
- उसके बाद होमपेज पर दिए AIIMS PG Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब लॉगइन करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरतों के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X