फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS NORCET 7 Admit Card 2024 out at aiimsexams.ac.in; Direct link to download, Exam on 15 Sep

AIIMS NORCET Admit Card: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा पैटर्न

Tue, 10 Sep 2024 09:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 09:17 PM IST
सार

AIIMS NORCET 7 Admit Card: एम्स नॉर्सेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIIMS NORCET 7 Admit Card 2024 out at aiimsexams.ac.in; Direct link to download, Exam on 15 Sep
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

AIIMS NORCET 7 Admit Card: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (AIIMS NORCET 7 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन विवरण की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

एम्स नॉर्सेट परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में आयोजित की जाएगी। एम्स नॉर्सेट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर, 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है।

प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में प्रश्न सामान्य ज्ञान, योग्यता और नर्सिंग पाठ्यक्रम में आने वाले जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए आपको 90 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। 

गौरतलब है कि इस परीक्षा में नाकारात्मक अंकन का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। प्रीलिम एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एम्स नॉर्सेट 7 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको कैंडिडेट आईडी, मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed