फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS NORCET 2023 application process ends today apply at aiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 2023: एम्स नोरसेट के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, जल्दी करें आवेदन

Fri, 05 May 2023 02:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 05 May 2023 02:18 PM IST
सार

AIIMS NORCET 2023 : एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 2023 के लिए  से ऑनलाइन आवेदन करने का आजल आखिरी दिन है।

विज्ञापन
AIIMS NORCET 2023 application process ends today apply at aiimsexams.ac.in
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS NORCET 2023 Last Date: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 2023 के लिए  ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी पांच मई 2023 आखिरी दिन हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर इसके लिए शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एम्स नोरसेट के लिए छह मई से आठ मई, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। एम्स नोरसेट के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) मोड परीक्षा तीन जून, 2023 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

AIIMS NORCET 2023: पात्रता मापदंड

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता : भारतीय नर्सिंग परिषद / राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या बीएससी (पोस्ट काउंसिल / राज्य नर्सिंग परिषद मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग और राज्य / भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS NORCET आवेदन शुल्क

AIIMS NORCET 2023 आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 3,000 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आवेदकों के लिए 2,400 रुपये है। दिव्यांग व्यक्तियों को एम्स एनओआरसीईटी 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
 

विज्ञापन

AIIMS NORCET ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • नर्सिंग ऑफिसर टैब के तहत, NORCET 4 एप्लिकेशन के लिए क्लिक करें।

  • नए पंजीकरण पर क्लिक करें।

  • एम्स नॉरसेट 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  • एम्स नॉरसेट 2023 आवेदन जमा करें।

  • एम्स नॉरसेट 2023 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed