AIIMS INI CET: एम्स आईएनआई सीईटी नंवबर में होगी, राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू
AIIMS INI CET January 2023 Registration Begins: राष्ट्रीय महत्व के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में दाखिला लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS INI CET 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय महत्व की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INI CET) जनवरी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण सोमवार, पांच सितंबर से शुरू कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर को शाम पांच बजे तक है। राष्ट्रीय महत्व के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में दाखिला लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS INI CET 13 नवंबर को होगी परीक्षा
INI CET चिकित्सा शिक्षा के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमडी, एमएस, डीएम (6 वर्ष), एमसीएच (6 वर्ष) और एमडीएस आदि में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय महत्व की संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। जनवरी 2023 के बैच के लिए AIIMS INI CET परीक्षा रविवार, 13 नवंबर को पूरे भारत के शहरों में सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा यूनिक कोड (ईयूसी) का निर्माण 12 से 25 अक्तूबर तक होगा। वहीं, प्रवेश पत्र 07 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
AIIMS INI CET: दो बार होती है परीक्षा
आईएनआई-सीईटी साल में दो बार आम तौर पर मई के महीने में उसी साल जुलाई सत्र में प्रवेश के लिए और नवंबर में अगले साल जनवरी से प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परिणाम के आधार पर विभिन्न प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (INI) जैसे एम्स- नई दिल्ली और सभी नए एम्स, जिपमर-पुडुचेरी, पीजीआई, पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़, निमहंस-बेंगलुरु आदि में मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए विस्तृत कार्यक्रम की जांच करें।
AIIMS INI CET 2023: परीक्षा के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। -
INI CET जनवरी 2023 लिंक पर क्लिक करके 'अकादमिक पाठ्यक्रम' पर जाएं। -
पंजीकरण बटन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें (यदि पहले से पंजीकृत है तो लॉग इन करें)। -
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। -
इसके बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X