AIIMS INI CET 2022: एम्स आईएनआई सीईटी पहले राउंड के लिए सीट आवंटन शेड्यूल जारी, 10 दिसंबर से शुरू होगी काउंसलिंग
AIIMS INI CET 2022 PG Seat Allocation Dates: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट, आईएनआई सीईटी 2022 के लिए पहले दौर की पीजी सीट आवंटन शेड्यूल जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट, आईएनआई सीईटी 2022 के लिए पहले दौर की पीजी सीट आवंटन शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीट आवंटन की तारीखों की जांच कर सकते हैं। एम्स आईएनआई सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
आईएनआई सीईटी 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू
आईएनआई सीईटी 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी। एमडी, एमएस, डीएम और एमडीएस कोर्स के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक मॉक राउंड के लिए चयन विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे। मॉक राउंड का सीट आवंटन परिणाम 14 दिसंबर, 2021 को घोषित किया जाएगा।
INI CET 2022 15 और 16 दिसंबर को फर्स्ट राउंड की च्वॉइस फिलिंग
INI CET 2022 काउंसलिंग का फर्स्ट राउंड च्वॉइस फिलिंग के साथ उम्मीदवारों के लिए केवल 15 और 16 दिसंबर को उपलब्ध होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2021 को समाप्त हो जाएगी। पात्र उम्मीदवारों के लिए पोर्टल लिंक केवल 'माईपेज' पर सक्रिय किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र और अन्य प्रक्रियाओं के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए उपयोग किए गए आईडी और पासवार्ड का उपयोग कर लॉग इन करके इस लिंक तक पहुंच सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर नजर बनाए रखें।
कमेंट
कमेंट X