फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AICTE-UGC starts registration for crossword contest NICE-22 Check how to apply eligibility

NICE-22: एआईसीटीई, यूजीसी की क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Fri, 18 Mar 2022 01:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Mar 2022 01:46 PM IST
सार

AICTE-UGC starts registration for crossword contest NICE-22: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UCG) संयुक्त तौर पर उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
AICTE-UGC starts registration for crossword contest NICE-22 Check how to apply eligibility
Students - फोटो : GL Bajaj College, Noida

विस्तार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UCG) संयुक्त तौर पर उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता इसी वर्ष मार्च और अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। इस साल, नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट 2022 ( NICE-22) को हाइब्रिड यानी ऑफलाइन-ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPSC Mains Result: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम
विज्ञापन

 

छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देगी प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता का आयोजन मजेदार और रोचक तरीके से छात्रों के कौशल बढ़ाने यानी स्किल डेवलपमेंट के लिए किया जा रहा है। क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में तार्किकता यानी लॉजिकल रीजनिंग को बढ़ाना, प्रॉब्लम सॉल्विंग कैपेसिटी को बढ़ावा देने तथा उनमें त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आदि को प्रोत्साहित करने करने के लिए है। एआईसीटीई के अनुसार, ऐसी गतिविधियां छात्रों के बीच समग्र विकास का माहौल बनाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें : UP Board Exams 2022: उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां पढ़ें 

 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://nice.crypticsingh.com/ पर पंजीकरण कराना होगा। एक बार पंजीकृत हो जाने के बाद आपका नाइस-22 ( NICE-22) यूजर नाम और पासवर्ड संभाल कर रखें। वहीं, पंजीकरण संबंधी जानकारी आपको ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

 

विज्ञापन

यहां जानिए प्रतियोगिता के लिए कैसे करें पंजीकरण

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - good.crypticsingh.com पर जाएं।
  • चरण 2: 'अभी पंजीकरण करें' के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: सभी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण, आईडी और कॉलेज / विश्वविद्यालय का नाम और कोड भरें।
  • चरण 4: उम्मीदवार अपने सभी विवरणों को ठीक से जांचें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन पेज को सेव कर लें।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed