फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Mains Result 2021 released on upsc.gov.in know how to check

UPSC Mains Result: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम

Thu, 17 Mar 2022 11:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 17 Mar 2022 11:17 PM IST
सार

UPSC Mains Result: जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा ने भाग लिया  था वह अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Mains Result 2021 released on upsc.gov.in know how to check
UPSC Mains Result 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC Mains Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा ने भाग लिया था वह अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम में सफल उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन

UPSC Mains Result: जनवरी में हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी, 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। वहीं, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर, 2021 को किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Mains Result: अब साक्षात्कार की बारी
यूपीएससी मेन परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है उन सभी को आयोग की ओर से साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग ने इसके लिए डीएफ फॉर्म भी जारी कर दिए हैं। सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस जल्द से जल्द भर लें। 

विज्ञापन

UPSC Mains Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी। 
  • अब ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

 

UPSC Mains Result: कब होंगे साक्षात्कार?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन 5 अप्रैल, 2022 से किया जाएगा। साक्षात्कार यूपीएससी के कार्यालय Dholpur House, Shahjahan Road, New Delhi-110069 पर होगा। साक्षात्कार का पूरा शेड्यूल और प्रवेश पत्र आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

UPSC Mains Result: 712 पदों पर होंगे चयन
यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन कुल 712 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न विभागों में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed