फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AICTE extended last date admission action after Supreme court order

AICTE: तकनीकि कॉलेजों में दाखिले की बढ़ी अंतिम तिथि, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद कार्रवाई, जानिए पूरी डिटेल्स

Thu, 19 Oct 2023 07:48 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 07:48 AM IST
सार

ओडीएल/ऑनलाइन पाठ्यक्रम की पेशकश करने वाले संस्थानों को अनुमोदन देने की अंतिम तिथि और मुक्त और दूरस्थ शिक्षा/ऑनलाइन शिक्षण मोड (पहले और दूसरे सत्र) में पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि यूजीसी नीति के अनुसार होगी। 

विज्ञापन
AICTE extended last date admission action after Supreme court order
AICTE (एआईसीटीई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 देशभर के तकनीकी कॉलेजों में अब 30 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं। यदि किसी तकनीकी कॉलेज और विश्वविद्यालय में खाली सीट उपलब्ध होगी तो छात्र को आसानी से दाखिला मिल जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने प्रवेश तिथि तिथि आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन


एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार की ओर से इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त तकनीकी कॉलेजों को पत्र लिखा गया है। इसमें साफ लिखा है कि अब दाखिले की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर रहेगी। एआईसीटीई ने दाखिला अंतिम तिथि में बदलाव को लेकर संशोधित अकादमिक कैलेंडर 2023 भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत लागू होगा। संशोधित कैलेंडर एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट aicte-india.org पर भी अपलोड कर दिया गया है। एआईसीटीई ने सुप्रीम कोर्ट के 13 अक्तूबर 2023 के एक आदेश के बाद शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24 को संशोधित किया है। तदनुसार, सभी एआईसीटीई अनुमोदित संस्थानों और विश्वविद्यालयों द्वारा संबद्धता में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ओडीएल/ऑनलाइन पाठ्यक्रम की पेशकश करने वाले संस्थानों को अनुमोदन देने की अंतिम तिथि और मुक्त और दूरस्थ शिक्षा/ऑनलाइन शिक्षण मोड (पहले और दूसरे सत्र) में पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि यूजीसी नीति के अनुसार होगी। 


अधिक जानकारी के लिए छात्र  एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से लेकर अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed