फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AICTE Engineering and Management Books Now will be available in braille and digital mode also

AICTE की पहल : इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट की किताबें ब्रेल लिपि, डिजिटल मोड में भी मिलेंगी

Sat, 22 Apr 2023 10:50 AM IST
देवेश शर्मा सीमा शर्मा
सीमा शर्मा Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 10:50 AM IST
सार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने तकनीकी कॉलेजों को ऐसे छात्रों के लिए उनके पाठ्यक्रम के तहत ब्रेल लिपि, डिजिटल मोड, ऑडियो और बड़े-बड़े अक्षरों में किताब तैयार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
AICTE Engineering and Management Books Now will be available in braille and digital mode also
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) - फोटो : Social Media

विस्तार

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों के विशेष छात्रों को अब पढ़ाई में दिक्कत नहीं होगी। तकनीकी कॉलेजों के दृष्टिबाधित छात्रों के लिए किताबें ब्रेल लिपि, ऑडियो और डिजिटल मोड में मिलेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने तकनीकी कॉलेजों को ऐसे छात्रों के लिए उनके पाठ्यक्रम के तहत ब्रेल लिपि, डिजिटल मोड, ऑडियो और बड़े-बड़े अक्षरों में किताब तैयार करने का निर्देश दिया है। तकनीकी कॉलेजों को इसकी रिपोर्ट एआईसीटीई को भी देनी होगी।

विज्ञापन

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तकनीकी कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी दृष्टिबाधित छात्रों को भी आम छात्रों की तर्ज पर पाठ्यसामग्री मिलना जरूरी है। इसलिए सभी तकनीकी कॉलेजों से कहा है कि वे ऐसे छात्रों के लिए किताबें मुहैया करवाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम के तहत मार्केट में यदि पहले से ब्रेल लिपि, ऑडियो बुक्स, बड़े अक्षरों में प्रिंट किताबें और डिजिटल मोड में जो भी पाठ्यसामग्री उपलब्ध हो तो वे भी दी जा सकती है। कॉलेजों को ऐसी पाठ्यसामग्री को एकत्रित करके छात्रों तक पहुंचाएं।  इसके अलावा शिक्षकों को भी ऐसे विशेष छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। इसका मकसद शिक्षक आसानी से उन्हें पढ़ाई में मदद कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

भारतीय भाषाओं में  किताबें

एआईसीटीई अपने तकनीकी कॉलेजों के आम छात्रों की तर्ज पर विशेष छात्रों को भी भारतीय भाषाओं में किताबें मुहैया करवाने की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद तकनीकी कॉलेजों के सभी छात्रों को समान रूप से पढ़ाई का मौका उपलब्ध करवाना है। इंजीनियरिंग की किताबें सबसे पहले नेत्रहीन छात्रों के लिए भारतीय भाषाओं में मिलेंगी।

 

मुफ्त में मिलेंगी किताबें

एआईसीटीई ने तकनीकी कॉलेजों को पत्र में यह भी लिखा है कि दृष्टिबाधित छात्रों के लिए किताब मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएंगी। यदि तकनीकी कॉलेज पाठ्यक्रम के आधार पर ब्रेल लिपि, ऑडियो बुक्स या फिर डिजिटल मोड में किताब तैयार करवा रहे हो तो वे प्रकाशक से उन्हें मुफ्त छपवाने का अनुरोध करें, ताकि शिक्षकों और ऐसे विशेष छात्रों को अधिक से अधिक लाभ हो सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed