फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIBE 19 exam 2024 registration ends on October 25; apply at allindiabarexamination.com, read more details

AIBE 19 Exam: एआईबीई-19 परीक्षा के लिए इस तारीख से पहले करें आवेदन, उत्तीर्ण होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

Sat, 21 Sep 2024 04:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

AIBE 19 Exam 2024 Registration: बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई-19 के लिए अक्तूबर में रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें।

विज्ञापन
AIBE 19 exam 2024 registration ends on October 25; apply at allindiabarexamination.com, read more details
AIBE 19 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

AIBE 19 Exam 2024 Registration: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 25 अक्टूबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक आवेदक एआईबीई- 19 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र में सुधार भी कर सकेंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 नवंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इतने अंक वाले होंगे पास
एआईबीई 2024 परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 45 प्रतिशत हैं जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए केवल 40 प्रतिशत हैं। परीक्षा 50 शहरों में 140 केंद्रों पर ओपन बुक परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। परिषद ने यह भी कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास बीसीआई द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विधि संस्थान से 3 वर्षीय या 5-वर्षीय विधि की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी को राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित होना चाहिए। परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा आवश्यक नहीं है।

विज्ञापन

एआईबी 19 परीक्षा के लिए पंजीकरण के चरण इस प्रकार हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट (allindiabarexamination.com) पर जाएं। 
  • उपलब्ध 'AIBE 19' पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने खाते पर पंजीकरण करें।
  • अपना नाम, संपर्क विवरण और शैक्षिक योग्यता सहित विवरण भरें।  सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed