AIBE 18 Result 2024 declared: 18वीं बार परीक्षा का परिणाम जारी; तुरंत इस लिंक से करें चेक
AIBE 18 Result 2024 declared: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 18 परिणाम 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 18 Result 2024 declared: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 18 रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एआईबीई 18 स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
एआईबीई 18 परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
बीसीआई ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि AIBE-XVIII के परिणाम अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। अपना परिणाम देखने के लिए, कृपया AIBE वेबसाइट पर जाएं और AIBE-XVIII के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। AIBE-XVIII के लिए पंजीकरण के दौरान बनाए गए लॉगिन विवरण, यानी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉग इन करने के बाद, अपना परिणाम देखने के लिए परिणाम बटन पर क्लिक करें।"
जिन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रमाणपत्र के बजाय अन्य दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनके एआईबीई परीक्षा परिणाम 2024 को रोक दिया गया है। परिषद ने ऐसे उम्मीदवारों से 10 अप्रैल तक अपने नामांकन प्रमाणपत्र जमा करने को कहा और बताया कि उनके परिणाम 15 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।
परिषद ने कहा, "उन उम्मीदवारों को 10 अप्रैल, 2024 से पहले अपने नामांकन प्रमाणपत्र ईमेल पते bci.helpdesk@smartexams.in पर भेजने होंगे। ऐसे उम्मीदवारों के परिणाम 15 अप्रैल, 2024 तक घोषित किए जाएंगे।"
AIBE 18 Result 2024 declared: एआईबीई 18 परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
अखिल भारतीय बार परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएँ।
- AIBE XVIII परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद एआईबीई 18 परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- आगे की आवश्यकता के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X