फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIBE 18 exam date clashes with AILET 2024, postponed to December 10

AIBE 18: अब 3 दिसंबर को नहीं, बल्कि इस दिन होगी एआईबीई परीक्षा; CLAT के साथ टकराव के चलते लिया गया निर्णय

Wed, 08 Nov 2023 03:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 08 Nov 2023 03:04 PM IST
सार

AIBE 18 Exam 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा की तिथि बदल दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे नीचे परीक्षा की नई तिथि जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIBE 18 exam date clashes with AILET 2024, postponed to December 10
AIBE 18 - फोटो : Freepik

विस्तार

AIBE 18 Exam 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVIII परीक्षा की तारीख फिर से स्थगित कर दी गई। एआईबीई 18 पहले 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया अब 10 दिसंबर को एआईबीई 18 परीक्षा आयोजित करेगा। यह निर्णय कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट - पीजी (CLAT 2024) की परीक्षा तिथियां एआईबीई के साथ टकराने के कारण लिया गया। रजिस्ट्रेशन की तारीख भी 16 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, एआईबीई और सीएलएटी, दोनों की परीक्षा एक ही दिन पड़ रही थी, जिस वजह से बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 18 की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।।

विज्ञापन

सीएलएटी से टकराव के कारण लिया गया निर्णय

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “बार काउंसिल ऑफ इंडिया ऑल इंडिया बार एग्जाम के पुनर्निर्धारण की घोषणा करना चाहता है जो मूल रूप से 3 दिसंबर, 2023 को निर्धारित था। AIBE को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय CLAT PG परीक्षा के साथ टकराव के कारण लिया गया है और एमपी राज्य न्यायिक पीटी भी उसी दिन निर्धारित है।"

परिषद को तारीखों के ओवरलैप को चुनौती देने वाले छात्रों से कई अभ्यावेदन भी प्राप्त हुए। हालांकि, इससे उन छात्रों की चिंता भी साफतौर पर दिखी जो CLAT और AIBE दोनों परीक्षाओं में उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं। परीक्षा की तारीख अब नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2024) के साथ टकरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed