AIBE 18: 18वीं बार परीक्षा के लिए इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए तैयार रखें ये विवरण
AIBE 18 Admit Card 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सभी आवेदक नीचे बताई तारीख से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 18 Admit Card 2023: जिन उम्मीदवारों ने 18वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए जरूरी अपडेट है। दरअसल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही एआईबीई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एक बार जारी हो जाने के बाद संबंधित उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com से डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन आएगा एआईबीई एडमिट कार्ड
बार काउंसिल ऑफ इंडिया, 1 दिसंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन होगी परीक्षा
एआईबीई 18 लिखित परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को पूरे देश में आयोजित होने वाली है। सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एआईबीई 18 परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को एआईबीई 18 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
परीक्षा में लेकर जाना होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने एआईबीई 2024 एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रमाण ले जाना होगा। जो अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
एआईबीएसई 18 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
- होमपेज पर AIBE XVIII एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- एआईबीई 18 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X