AIBE 17th Result Soon: अखिल भारतीय 17वीं बार परीक्षा के रिजल्ट पर अपडेट, जानें कब होगा जारी
AIBE 17 Result 2023: अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 वीं के नतीजों का इंतजार हजारों छात्र कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 17 Result 2023 Soon: अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 वीं के नतीजों का इंतजार हजारों छात्र कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एआईबीई 17वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट-allindiabarexamination.com पर होस्ट किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि हम समझते हैं कि आप परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि परिणाम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।"
एआईबीई परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट के साथ एआईबीई 17वीं परीक्षा की कट ऑफ श्रेणी के अनुसार जारी की जाएगी। एआईबीई 17वीं परीक्षा 05 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एआईबीई 17वीं 2023 परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी 14 अप्रैल, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर allindiabarexamination.com जारी कर दिया था।
कमेंट
कमेंट X