AIAPGET: अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन जारी, ऐसे करें चेक
AIAPGET Counselling Seat Allotment 2024: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति ने अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधइकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं।
विस्तार
AIAPGET Counselling 2024: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के राउंड-1 (AIAPGET 2024) का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार, जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (aaccc.gov.in.) पर जाकर सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं।
अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर थी। उम्मीदवारों को 16 सितंबर तक अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करनी थीं। सीट प्रोसेसिंग 17 से 18 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। आज 19 सितंबर को सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी गई है।
AIAPGET 2024: रिपोर्टिंग की समय सीमा
इस राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 सितंबर से 25 सितंबर तक अपने सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने का अवसर मिलेगा। सीट आवंटन पत्र तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के पहले दौर में शॉर्टलिस्ट किया गया, उनके पास 25 सितंबर तक नामित कॉलेज में रिपोर्ट करने का मौका है। शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए AACCC द्वारा सत्यापन प्रक्रिया 26 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- एडमिट कार्ड
- परिणाम
- BAMS, BUMS, BSMS BHMS की मार्कशीट
- BAMS, BUMS, BHMS, BSMS डिग्री प्रमाण पत्र
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र, जिसमें कहा गया हो कि उम्मीदवार ने 31 जुलाई, 2024 तक अपनी अवधि पूरी कर ली है
- CCIM, राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी स्थायी, अनंतिम पंजीकरण प्रमाण पत्र
- हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र
- एक वैध फोटो पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड)
- जाति, समुदाय प्रमाण पत्र
AIAPGET Counselling Round 2: राउंड 2 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
AIAPGET काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण 1 अक्तूबर से शुरू होगा। सीट मैट्रिक्स भी इसी तारीख को जारी किया जाएगा, पंजीकरण अवधि 6 अक्तूबर को समाप्त होगी। उम्मीदवार 2 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक राउंड 2 के लिए अपने विकल्प भर सकते हैं। इस राउंड के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 7 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक होने वाली है, सीट आवंटन के परिणाम 9 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 14 अक्तूबर तक अपने निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
कमेंट
कमेंट X