{"_id":"5ef404558ebc3e432f25a644","slug":"ahsce-2020-assam-board-class-12th-result-declared-check-with-this-direct-link-know-the-toppers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assam Board 12th Result 2020: असम बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, पढ़िए कौन बना टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Assam Board 12th Result 2020: असम बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, पढ़िए कौन बना टॉपर
Thu, 25 Jun 2020 09:49 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AHSCE Result 2020: AHSCE Result 2020: असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSCE) ने आज 25 जून, 2020 को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 2.34 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था! अब वे अपने परिणाम असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 14 मार्च, 2020 तक आयोजित की थी। इस बार इन परीक्षाओं का आयोजन 772 परीक्षा केंद्र पर किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई। इसी वजह से परिणामों के जारी होने में भी देरी हुई।
विज्ञापन
असम बोर्ड 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में अभिनाश कलिता ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में कृष्णा माहेश्वरी को 500 में से 471 अंक मिले। 94.2 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया और आर्ट स्ट्रीम में कला पबली डेका, श्रद्धा बोगाहेन ने 500 में से 481 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 96.2 फीसदी से आगे रही।
विज्ञापन
2019 में, AHSEC परिणाम 15 मई, 2019 को घोषित किए गए थे। एचएस परीक्षा के लिए 2.42 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। 2019 के लिए कुल पास प्रतिशत 80.57 था। परिणाम सुबह 9 बजे उपलब्ध कराए गए थे।
AHSCE 12वीं का परिणाम ऐसे करें चेक:
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: आधिकारिक वेबसाइट पर HS Final Examination 2020 Results की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इस लिंक पर खुले पेज पर आपको अपना रोल नंबर डालना है। परिणाम आपके सामने होगा।
चरण 4: अभ्यर्थियों का परिणाम होम स्क्रीन पर खुलेगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5: परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल कर आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X