फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Agnipath Scheme Airforce released notification for agnipath yojna know all details here

Agnipath Scheme: 30 छुट्टी, लाखों का बीमा और भी कई बेहतरीन सुविधाएं, वायु सेना ने जारी की अग्निपथ भर्ती की डिटेल

Sun, 19 Jun 2022 12:43 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 12:43 PM IST
सार

Agnipath Scheme: भर्ती वायु सेना अधिनियम 1950 के तहत 4 सालों के लिए की जाएगी। देश के सभी हिस्सो से उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में नामांकित करने का प्रयास किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Agnipath Scheme Airforce released notification for agnipath yojna know all details here
Agnipath Scheme - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Agnipath Scheme: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती के लिए डिटेल नोटिस जारी कर दिया है। इस अधिसूचना में वायुसेना ने बताया है कि अग्निपथ सशस्त्र बलों के लिए एक नई एचआर मैनेजमेंट योजना है। इस योजना के माध्यम से शामिल किए गए उम्मीदवारों को अग्निवीर कहा जाएगा। इनकी भर्ती वायुसेना अधिनियम 1950 के तहत 4 सालों के लिए की जाएगी। देश के सभी हिस्सो से उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में नामांकित करने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन

यह रहेगी आयु-सीमा
इस भर्ती में 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। यह भर्ती चार सालों के लिए होगी। इसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर 25 फीसदी कर्मियों को वापस से रेगुलर कैडर के लिए नामांकित किया जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों को सशस्त्र बलों में आगे नामांकन के लिए चुने जाने का कोई अधिकार नहीं होगा। चयन सरकार का अनन्य क्षेत्राधिकार होगा। मेडिकल ट्रेडमैन को छोड़कर भारतीय वायु सेना के नियमित कैडर में एयरमैन के रूप में नामांकन केवल उन्हीं कर्मियों को दिया जाएगा, जिन्होंने अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा की अवधि पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें प्रमुख बातें-:

  • चार साल के लिए वायुसेना में भर्ती।
  • हर साल 30 दिन की छुट्टी मिलेगी।
  • सिक लीव भी मिलेगा।
  • हर महीने 30 हजार की सैलरी।
  • हर साल इन्क्रीमेंट।
  • रिस्क, ट्रेवल, ड्रेस और हार्डशिप अलाउंस।
  • कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा।
  • चार साल के बाद अग्निवीरों को 10.04 लाख सेवा निधि के रूप में।
  • असम राइफल्स और सीएपीएफ में नौकरियों में वरीयता।
  • शहादत पर परिवार को बीमा समेत करीब एक करोड़ की राशि।
  • विकलांगता पर  एक्स-ग्रेशिया और बची हुई नौकरी की सैलरी और सेवा निधि।
  • वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर और अवॉर्ड।


पूरी डिटेल यहां पढ़ें- Indian Airforce Agnipath

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed