{"_id":"5eb12a1d1f0740617716fc6b","slug":"after-ramayana-jnu-to-host-lessons-from-bhagavad-gita-during-covid-19-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण के बाद अब जेएनयू में भगवत गीता पर वेबिनार, पद्मश्री प्रोफेसर सुभाष काक देंगे व्याख्यान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
रामायण के बाद अब जेएनयू में भगवत गीता पर वेबिनार, पद्मश्री प्रोफेसर सुभाष काक देंगे व्याख्यान
Tue, 05 May 2020 02:26 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 05 May 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में श्रीमद भगवत गीता पर वेबिनार का आयोजन हो रहा है। इससे पहले जेएनयू में लॉकडाउन के दौरान रामायण पर वेबिनार हो चुका है। भगवत गीता पर होने वाला वेबिनार एक घंटे का होगा और पद्म श्री प्रोफेसर सुभाष काक वेबिनार के जरिए गीता पर व्याख्यान देंगे। इस वेबिनार का आयोजन सात मई को शाम छह से लेकर सात बजे तक होगा।
विज्ञापन
प्रोफेसर सुभाष काक अमेरिका के ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वो वेबिनार के जरिए विद्यार्थियों को गीता पर लेक्चर देंगे। यह लेक्चर जूम एप के जरिए होगा। इस वेबिनार का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं उद्यमिता और मीडिया अध्ययन केंद्र, जेएनयू करा रहा है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना विषाणु से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए ही विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले जेएनयू में 2 और 4 मई को रामायण पर भी वेबिनार हो चुका है। इस वेबिनार का विषय 'रामायण के जरिए नेतृत्व' पाठ था। यह वेबिनार दो घंटे का था जिसमें प्रोफेसर संतोष कुमार शुक्ला और प्रोफेसर मजहर आसिफ ने रामायण पर विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X