फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Advitya 2025: IIT Bombay's two-day festival Advitya will be held on January 11 and 12; Check details here

Advitya 2025: आईआईटी बॉम्बे के दो दिवसीय उत्सव अद्वितीय के आयोजन की घोषणा, 11 और 12 जनवरी को होगा कार्यक्रम

Wed, 08 Jan 2025 03:11 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Wed, 08 Jan 2025 03:11 PM IST
सार

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे के वार्षिक सामाजिक उत्सव, अद्वितीय 2025 का आयोजन  11 और 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'ए प्रिज्म ऑफ पॉसिबिलिटीज' पर आधारित है। अमर उजाला इस उत्सव में मीडिया सहयोगी है।
 

विज्ञापन
Advitya 2025: IIT Bombay's two-day festival Advitya will be held on January 11 and 12; Check details here
Advitya 2025, IIT Bombay - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Advitya 2025: भारत की सबसे बड़ी छात्र-संचालित सामाजिक संस्था, आईआईटी बॉम्बे, अभ्युदय ने अपने वार्षिक सामाजिक उत्सव, अद्वितीय 2025 के आयोजन की घोषणा कर दी है। अद्वितीय 2025 का आयोजन  11 और 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। इस वर्ष आईआईटी बॉम्बे की ओर से कार्यक्रम की थीम 'ए प्रिज्म ऑफ पॉसिबिलिटीज' पर आधारित रखी गई है। अमर उजाला इस उत्सव का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन

अद्वितीय 2025 में होंगे ये कार्यक्रम

बड़े पैमाने पर होने वाले इस दो दिवसीय लोकप्रिय उत्सव में समाज में दबाव बनाने वाले मुद्दों के प्रति युवाओं को संवेदनशील बनाने, आत्म-जागरूकता, आदि विषयों के समाधान प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों को प्रेरक भाषण, पैनल चर्चा, नवाचार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रदर्शन और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों में ये हस्तियां कर चुकीं हैं शिरकत

पिछले कुछ वर्षों में अभ्युदय आमिर खान, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, जॉन अब्राहम, डॉ. किरण बेदी, सोनम वांगचुक और पद्म श्री कैलाश खेर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। आज इस उत्सव की पहचान एक प्रतिष्ठित और परिवर्तनकारी मंच के रूप में बन चुकी है।

विज्ञापन

क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य?

आईआईटी बॉम्बे के अद्वितीय 2025 का उद्देश्य यवाओं को सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करना और उनमें सामाजिक चेतना की भावना पैदा करना है। यह नवाचार और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देता है। यह अपनी प्रेरित करने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को सामाजिक मुद्दों पर सार्थक रूप से जुड़ने का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।

यहां करा सकते हैं पंजीकरण

आईआईटी बॉम्बे के दो दिवसीय वार्षिक सामाजिक उत्सव अद्वितीय 2025 से जुड़ने के लिए और प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, कार्यक्रमों और संगीत कार्यक्रमों का हिस्सा बनने और अधिक जानकारी के लिए यहां रजिस्टर करें: advitya.abhyudayiitb.org/

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed