बिहार में बहार है: परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर पीएम मोदी और एमएस धोनी की फोटो, जानें क्या है पूरा मामला
पूरे मामले पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई विसंगतियों को गंभीरता से लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का एक और उदाहरण सामने आया है। राज्य के कॉलेजों में परीक्षा के प्रवेश पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीरें देखने को मिली हैं। ये परीक्षार्थी मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के कॉलेजों के बीए भाग III के छात्र हैं। सभी कॉलेज दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इससे पहले भी एलएनएमयू विवादों में रहा था।
पूरे मामले पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई विसंगतियों को गंभीरता से लिया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं और संबंधित छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनपर प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए गए थे, जिन्हें संबंधित छात्रों द्वारा डाउनलोड किया जाना था। सभी को यूनिक लॉगिन विवरण प्रदान किया गया था। रजिस्ट्रार ने बताया कि छात्रों को तस्वीरें और अन्य विवरण अपलोड करने थे, जिन्हें हमारे डेटा सेंटर द्वारा एडमिट कार्ड तैयार करने के लिए संसाधित किया गया था। उनमें से कुछ गैर-जिम्मेदाराना शरारत में लगे हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि जांच के बाद मामले में अनुकरणीय कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण से विश्वविद्यालय की बदनामी होती है। पीएम और राज्यपाल की तस्वीरों का दुरुपयोग भी एक गंभीर मामला है।
पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले
कुछ ही समय पहले राज्य के मुजफ्फरपुर से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। एक छात्र ने अपने प्रवेश पत्र में पिता के सेक्शन में इमरान हाशमी और माता के सेक्शन में सनी लियोनी का नाम लिखा था। इसके अलावा बिहार के दरभंगा जिले में स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के एक छात्र को परीक्षा में 100 में से 151 अंक प्राप्त हुए थे।
कमेंट
कमेंट X