फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission race in school of excellence till 13 March

दिल्ली सरकार के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दाखिले की दौड़ 13 मार्च तक 

Tue, 10 Mar 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Admission race in school of excellence till 13 March
demo pic

दिल्ली सरकार के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के दाखिला आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च को समाप्त हो जाएगी। दाखिले के लिए चयन लॉटरी के आधार पर ही किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अनारक्षित सीटों (75 फीसदी सीटों) के लिए 21 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। 

विज्ञापन


हालांकि आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग (25 फीसदी सीटों) के लिए लॉटरी 19 मार्च को आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड कर संबंधित स्कूल में जमा कराया जा सकता है। निदेशालय ने साफ कर दिया है कि किसी भी शरणार्थी, बेघर, विस्थापित, अनाथ बच्चों को किसी भी सूरत में दस्तावेजों के अभाव में दाखिले से इंकार नहीं किया जाएगा। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नर्सरी से तीसरी कक्षा तक की कुल सीटों में से 25 फीसदी सीटें आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की होंगी। इनमें तीन फीसदी दिव्यांग छात्रों की सीटें भी हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तय दूरी दायरे को भी आधार माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला शेड्यूल के मुताबिक लॉटरी के बाद सूची 23 मार्च को दोपहर दो बजे संबंधित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रदर्शित की जाएगी। दस्तावेज जमा करने के लिये 24 से 27 मार्च तक का समय दिया जाएगा। 


प्रतीक्षा सूची पर दाखिले 28 मार्च से 30 मार्च तक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। प्रत्येक स्कूल में नर्सरी के लिये तीन सेक्शन हैं और एक सेक्शन में 25 सीटें निर्धारित हैं। वहीं केजी से तीसरी कक्षा में सिर्फ खाली सीटों के लिये दाखिले लिये जायेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed