{"_id":"684533df2f60d951d8033fd0","slug":"admission-2025-admission-process-begins-in-four-delhi-engineering-colleges-first-seat-allotment-on-this-date-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Admission 2025: दिल्ली के चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, इस दिन आएगा पहला सीट अलॉटमेंट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Admission 2025: दिल्ली के चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, इस दिन आएगा पहला सीट अलॉटमेंट
Sun, 08 Jun 2025 12:35 PM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:35 PM IST
सार
BTech-BArch Admission 2025: बीटेक व बीआर्क में दाखिले में सीट आवंटन के चार राउंड होंगे। इसके तहत पहला राउंड 9 जून से शुरू होगा। इस दिन सीट आवंटन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
BTech-BArch Admission 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BTech-BArch Admission 2025: दिल्ली सरकार के चार इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक व बीआर्क (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) में दाखिले के लिए जैक (ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग) की पंजीकरण प्रक्रिया दो जून को समाप्त होने के बाद अब सीट आवंटन राउंड शुरू हो रहे हैं। बीटेक व बीआर्क में दाखिले में सीट आवंटन के चार राउंड होंगे। इसके तहत पहला राउंड 9 जून से शुरू होगा। इस दिन सीट आवंटन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक राउंड में सीट आवंटित होगी और उन्हें फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान नहीं करने और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने पर दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट राउंड भी होगा आयोजित
यदि चार राउंड के बाद सीटें खाली रहती हैं तो स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा जो कि जुलाई के मध्य में होगा। किसी छात्र को सीट आवंटन के बाद हुए दाखिले को वापस लेना है तो उसे 8 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
इन चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
जैक काउंसलिंग के तहत नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी), दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन (आईजीडीटीयूडब्लयू), इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफाॅर्मेशन टेक्नॉलॉजी दिल्ली (आईआईआईटीडी) में दाखिले के लिए पंजीकरण 21 मई को शुरू हुई थी जो कि दो जून को समाप्त हुई है। इन चारों संस्थानों की कुल 5422 सीटें हैं, जिसमें से डीटीयू में 2643, एनएसयूटी में 2197, आईजीडीटीयूडब्लयू में 50, आईआईआईटीडी में 532 सीटें हैं। इनकी 85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के व 15 फीसदी सीटों पर दिल्ली के बाहर के विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है। इस बार दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने अपने आपको इस काउंसलिंग से अलग कर लिया है।
विज्ञापन
बीटेक व बीआर्क का काउंसलिंग शेड्यूल
| चरण | तिथि |
|---|---|
| पहला सीट आवंटन परिणाम | 9 जून 2025 |
| दस्तावेज सत्यापन (श्रेणीवार) | 10-18 जून 2025 |
| सीट फ्रीज की अंतिम तिथि | 18 जून 2025 |
| दूसरा राउंड पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग | 19 जून 2025 |
| दूसरा सीट आवंटन परिणाम | 24 जून 2025 |
| सत्यापन | 25-26 जून 2025 |
| तीसरा सीट आवंटन परिणाम | 30 जून 2025 |
| सत्यापन | 01-02 जुलाई 2025 |
| दाखिला वापसी की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2025 (रात 10:30 बजे) |
| चौथा सीट आवंटन परिणाम | 04 जुलाई 2025 |
| सत्यापन | 07-08 जुलाई 2025 |
| ब्रांच अपग्रेडेशन | 10 जुलाई 2025 |
| स्पॉट राउंड की जानकारी | 11 जुलाई 2025 |
| उम्मीदवार किसी राउंड के तहत आवंटित सीट पर अपना दाखिला 8 जुलाई रात 10:30 बजे तक वापस ले सकता है। | |
कमेंट
कमेंट X