{"_id":"60222f098ebc3e4c60560ba9","slug":"acio-ib-admit-card-2021-released-on-mha-gov-in-steps-and-link-to-download-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ACIO IB Admit Card 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 स्टेप्स से ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ACIO IB Admit Card 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 स्टेप्स से ऐसे करें डाउनलोड
Tue, 09 Feb 2021 12:13 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ACIO IB Admit Card 2021: गृह मंत्रालय ने एसीआईओ आईबी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड 2 व कार्यकारी की भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने IB ACIO 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
mha.gov.in.
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: इस हफ्ते जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, हॉल टिकट में जरूर चेक करें ये 5 चीजें
विज्ञापन
आईबी एसीआईओ 2021 टियर 1 परीक्षा फरवरी 2021 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ग्रेड 2 में 2000 सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारियों या अधिकारियों की भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-लोकल सर्कल सर्वे : अप्रैल में स्कूल खोलने के पक्षधर हैं 67 प्रतिशत अभिभावक
ऐसे डाउनलोड करें ACIO IB एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एमएचए की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आापको आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना है।
-जैसे ही आप लॉग इन करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को एसीआईओ आईबी एडमिट कार्ड 2021 पर उल्लिखित परीक्षा तिथि, समय और शहर को सावधानीपूर्वक सत्यापित करना चाहिए। IB ACIO 2021 की टियर 1 परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी टियर 2 के लिए उपस्थित हो सकेंगे। इसके अलावा टियर 2 परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X