फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Admit Card likely this week 5 important things to check on your hall ticket

JEE Main 2021: इस हफ्ते जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, हॉल टिकट में जरूर चेक करें ये 5 चीजें

Tue, 09 Feb 2021 10:40 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 09 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2021 Admit Card likely this week 5 important things to check on your hall ticket
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

JEE Main 2021 Admit Card: एनटीए जल्द ही जेईई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगी। जेईई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर इसी हफ्ते जारी हो सकता है। हालांकि, अभी एनटीए की तरफ से प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। प्रवेश पत्र के जारी होते ही अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने के बाद कुछ चीजें अपने हॉल टिकट में जरूर चेक करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। दरअसल, प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्लॉट के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी छपी होगी। हम सभी जानते हैं कि बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा  15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी। इसके साथ ही, जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


 

आइए जानते हैं वो कौन-सी 5 चीजें हैं, जो प्रवेश पत्र में जरूर देखनी चाहिए

  1. प्रवेश पत्र में सबसे पहले अपना नाम जरूर देखें। नाम गलत न छपा हो इस बात को भी ध्यान से देखें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और उसकी वर्तनी-जांचें। 
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. आपने फॉर्म भरते वक्त जो विकल्प चुने थे उनकी जांच सुनिश्चित करें। पेपर की भाषा के विकल्प को देखें। प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए।
  4. परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय के साथ स्लॉट की जांच करें।
  5. एडमिट कार्ड पर मुद्रित कोरोना दिशा- निर्देशों को सही से पढ़ें।
  6. एडमिट कार्ड पर देखें कि आपको परीक्षा केंद्र के भीतर क्या चीज ले जाने की अनुमति दी गई है। सारे दिशा-निर्देश सही से पढ़ें और उसके हिसाब से तैयारी करके परीक्षा केंद्र जाएं।



     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed