फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Abu Dhabi new examination center for JEE Main 2024 NTA issued notification on the demand of Indian Ambassador

NTA: जेईई मेन 2024 के लिए अबूधाबी नया परीक्षा केंद्र, भारत के राजदूत की मांग पर एनटीए ने की अधिसूचना जारी

Sun, 19 Nov 2023 05:51 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 05:51 AM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डॉ. साधना पराशर की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि अबूधाबी में बड़ी संख्या में छात्र जेईई मेन 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।

विज्ञापन
Abu Dhabi new examination center for JEE Main 2024 NTA issued notification on the demand of Indian Ambassador
nta - फोटो : social media

विस्तार

एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज और आईआईटी में दाखिले की पात्रता परीक्षा जेईई मेन 2024 में अबूधाबी नया परीक्षा केंद्र होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 के लिए  अबूधाबी को नए परीक्षा केंद्र के रूप में जोड़ते हुए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अबूधाबी में भारत के राजदूत की मांग पर ऐसा किया गया है।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डॉ. साधना पराशर की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि अबूधाबी में बड़ी संख्या में छात्र जेईई मेन 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई और शारजाह शहर पहले से ही जेईई मेन 2024 के लिए परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


कब तक भर सकते हैं आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने का विकल्प नहीं मिलेगा, लेकिन जिन छात्रों ने पहले से आवेदन पत्र भर रखा है, उन्हें परीक्षा केंद्र में बदलाव का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि परिणाम 12 फरवरी  को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। एक उम्मीदवार के पास एक सत्र या दोनों सत्रों (2024 के सत्र 1 और सत्र 2) के लिए एक साथ आवेदन करने के बाद परीक्षा शुल्क के भुगतान करने का विकल्प मिलेगा।


परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए को 011-40759000  और 011-69227700 पर फोन करके जानकारी या मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा एनटीए को jeemain@nta.ac.in पर ईमेल करके भी जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed