AYUSH NEET PG 2023: पहले दौर के सीट आवंटन का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
AYUSH NEET PG: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के पहले दौर के सीट आवंटन का परिणाम जारी हो चुका है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET PG Seat Allotment: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के पहले दौर के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in से अंतरिम आयुष NEET PG सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करने का भी निर्देश दिया गया है।
आयुष नीट पीजी के पहले राउंड की काउंसलिंग परिणाम 2023 के अनुसार, 835 उम्मीदवारों को आयुर्वेद सीटें, 37 को सिद्ध सीटें, 62 यूनानी और 189 होम्योपैथी सीटें आवंटित की गई हैं। ऑफलाइन मोड के माध्यम से किया गया कोई भी प्रवेश अमान्य माना जाएगा। परामर्श समिति ने कहा, सभी भाग लेने वाले संस्थानों को निर्देश दिया जाता है कि यदि आवश्यक हो तो छुट्टियों के दिन भी छात्रों के प्रवेश/रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान की जाए।
जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा। आवंटित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग शुरू हो चुकी है और 13 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक समाप्त होगी।
AYUSH NEET PG ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर आयुष नीट पीजी 2023 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X