फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   99 percent cutoff in DU Admission 2019, Issue raised in Parliament, Know suggestions 

जब संसद पहुंचा डीयू में 99 फीसदी कटऑफ का मामला, छात्रों को राहत के लिए मिले ये सुझाव

Thu, 04 Jul 2019 02:21 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 04 Jul 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
99 percent cutoff in DU Admission 2019, Issue raised in Parliament, Know suggestions 
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिले के लिए 99 फीसदी कटऑफ का मुद्दा संसद तक पहुंच चुका है। गुरुवार, 4 जुलाई को भाजपा सदस्य आरके सिन्हा ने राज्यसभा के शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि डीयू में कटऑफ अंक 99 और 98 प्रतिशत तक है। इससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। करीब 99 फीसदी छात्रों और अभिभावकों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आरके सिन्हा ने इसके लिए सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए डीयू की क्षमता बढ़ाए जाने की भी जरूरत है। छात्रों और अभिभावकों को राहत देने के लिए तात्कालिक कदम के तौर पर डीयू के विभिन्न कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू की जानी चाहिए। इससे छात्रों और शिक्षकों की संख्या भी दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार देर रात कटऑफ की दूसरी लिस्ट जारी की है। सत्र 2019-20 में स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 62 हजार सीटें हैं। पहली कटऑफ के बाद इनमें से 23266 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जबकि 89 दाखिले रद्द किए गए। दूसरी कटऑफ जारी होने के बाद दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। दूसरी लिस्ट के लिए दाखिले की ये भागमभाग शनिवार, 6 जुलाई 2019 तक जारी रहेगी। दूसरी कटऑफ में कॉलेजों ने पाठ्यक्रमों के अनुसार 0.25 से 3 फीसदी तक की कमी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - DU Admission 2019: जानें किन कॉलेजों में कितनी सीटें हुईं फुल, कहां अब भी है मौका


पहली कटऑफ जारी होने के बाद दाखिले के पहले ही दिन हिंदू और रामजस कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र ऑनर्स कोर्स में 100 फीसदी अंक वाले केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना बोर्ड के विद्यार्थियों ने सीटें लगभग भर दीं। हिंदू कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र में 31 दाखिलों में से 8 दाखिले 100 फीसदी अंक वाले विद्यार्थियों ने लिए। यह सभी केरल बोर्ड के विद्यार्थी रहे। दूसरी ओर रामजस कॉलेज में राजनीति शास्त्र में 72 दाखिले हुए, जिसमें से 8 दाखिले 100 फीसदी अंक वाले रहे। 

आर्ट्स कोर्सेेज (अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, हिस्ट्री) के लिए इस बार सर्वाधिक आवेदन किये गये। ऐसा माना जा रहा था कि ह्यूमेनिटीज की कटऑफ ज्यादा रह सकती है। यह कयास सही साबित हुए और राजनीति शास्त्र और साइकोलॉजी की कट ऑफ 99 फीसदी तक चली गई। 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। हिंदू कॉलेज ने सभी कॉलेजों में सबसे अधिक राजनीति शास्त्र की कटऑफ 99 फीसदी रखी थी। लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन में बीए प्रोग्राम (इतिहास व राजनीति शास्त्र, इकोनॉमिक्स व पॉलिटिकल साइंस) के लिए कटऑफ 98.75 फीसदी निकाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed