फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   6000 seats remain vacant at Delhi University after last round of admissions says Officials

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक की छह हजार सीटें रही खालीं, आखिरी दौर में 3500 सीटें आवंटित

Sat, 24 Dec 2022 05:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 05:42 PM IST
सार

Delhi University Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम दौर में छात्रों को केवल लगभग 3,500 सीटें आवंटित की हैं और लगभग 6,000 सीटें अभी भी खाली हैं। 

विज्ञापन
6000 seats remain vacant at Delhi University after last round of admissions says Officials
DU Admissions 2022 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

Delhi University Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम दौर में छात्रों को केवल लगभग 3,500 सीटें आवंटित की हैं और लगभग 6,000 सीटें अभी भी खाली हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अब तक कुल 70,000 स्नातक सीटों में से लगभग 64,000 सीटें भर चुकी हैं। डीयू की प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 31 दिसंबर को समाप्त होगी। हालिया आखिरी दौर की आवंटन सूची गुरुवार को घोषित की गई थी। उम्मीदवार शुक्रवार, 30 दिसंबर तक आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं।  

विज्ञापन

DU Admission इस साल नहीं भरेंगी पूरी सीटें

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कॉलेजों में सभी 70,000 सीटें इस शैक्षणिक वर्ष में नहीं भरी जाएंगी। अंतिम प्रवेश दौर में, विश्वविद्यालय ने लगभग 3,500 सीट आवंटित की हैं। ऑफ कैंपस कॉलेजों में ज्यादातर सीटें खाली हैं। इनमें से ज्यादातर कॉलेज ऐसे भी हैं जो पहले सीटों को भरने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रवेश शुरू होने में देरी इसके पीछे का कारण है, अधिकारी ने कहा कि इस साल प्रवेश की वापसी कम रही है। 
 

DU Admission स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम दौर

डीयू डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने बताया कि हम 31 दिसंबर तक शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या और दौरों की घोषणा की जाएगी, गांधी ने कहा, नहीं, यह स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम दौर है। इसका मतलब है कि भले ही 3,500 उम्मीदवार आवंटित सीटों को स्वीकार कर लें, लेकिन कॉलेजों में 2,500 सीटें खाली रहेंगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है - आवेदन प्रक्रिया, वरीयता भरना और सीट आवंटन-सह-प्रवेश। इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी 12वीं क्लास के मार्क्स की जगह कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूसीईटी के जरिए छात्रों का एडमिशन कर रही है। 
 

विज्ञापन

DU Admission देरी से शुरू हुई थी प्रवेश प्रक्रिया

गांधी ने कहा कि चूंकि प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू हुई, इसलिए केवल वही छात्र जो दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने में रुचि रखते हैं, उन्होंने इसके लिए आवेदन किया। पिछले वर्षों के विपरीत, इस वर्ष कम एग्जिट हुई है। सभी सीटों को भरने के लिए, इस वर्ष काउंसलिंग के पहले दौर में स्नातक पाठ्यक्रमों में अधिकतम सीटों को भरने के लिए अनारक्षित और ओबीसी श्रेणियों के तहत 20 प्रतिशत और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग में 30 प्रतिशत अतिरिक्त छात्रों को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed