PM Modi: नए केंद्रीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर बड़ा कदम, पैदा होंगे रोजगार के अवसर; बोले पीएम मोदी
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम (फेज-III) को भी मंजूरी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi: बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी। इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह फैसला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को व्यापक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से कई नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे। कैबिनेट ने बुधावार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों की दी जानकारी
प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए कई पोस्ट्स में केंद्रीय कैबिनेट की अहम मंजूरियों के बारे में जानकारी दी। इन फैसलों में दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए एक नया मिशन, रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण और बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम (बीआरसीपी) के तीसरे चरण को मंजूरी शामिल है।
केंद्रीय विद्यालयों से मिलेगा शिक्षा का आधार मिलेगा
केंद्रीय विद्यालयों के विस्तार पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इन स्कूलों में बालवाटिकाओं की भी व्यवस्था होगी, जिससे बच्चों को शुरुआती स्तर से ही पोषण और शिक्षा का आधार मिलेगा।
उन्होंने कहा, "इससे हजारों छात्रों को लाभ होगा और कई नए रोजगार सृजित होंगे। यह निर्णय समावेशी विकास की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है, विशेषकर आकांक्षी जिलों, पूर्वोत्तर और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के लिए।"
बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम के तीसरे चरण को मंजूरी
इसके अलावा, बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम के तीसरे चरण की मंजूरी पर मोदी ने कहा कि इससे वैज्ञानिक प्रतिभा का पोषण होगा, फेलोशिप्स और सहयोगात्मक ग्रांट्स को समर्थन मिलेगा और देशभर में विश्वस्तरीय बायोमेडिकल रिसर्च क्षमता विकसित होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम (बीआरसीपी) चरण III को मंजूरी दी गई, जिसे जैव प्रौद्योगिकी विभाग और वेलकम ट्रस्ट, यूके द्वारा इंडिया अलायंस के माध्यम से 2025-26 से शुरू होकर अगले छह वर्षों में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से कार्यान्वित किया जाएगा।
जैव प्रौद्योगिकी विभाग का योगदान 1,000 करोड़ रुपये होगा और वेलकम ट्रस्ट, यूके 500 करोड़ रुपये का योगदान देगा। विश्व स्तरीय मानकों पर जैव चिकित्सा अनुसंधान के लिए बीआरसीपी की शुरुआत 2008-09 में की गई थी। इसके बाद, चरण II को विस्तारित पोर्टफोलियो के साथ 2018-19 में लागू किया गया।
तीसरे चरण में मार्गदर्शन, नेटवर्किंग, जन सहभागिता को मजबूत करने और नई एवं अभिनव राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियाँ विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X