फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   5 mysterious student caught in board exam

बोर्ड परीक्षा में पांच संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़े

Tue, 12 Feb 2019 11:40 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 12 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
5 mysterious student caught in board exam
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को पहली पाली में हुई हिंदी की परीक्षा में पांच संदिग्ध परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इन पांचों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार रात तक सिर्फ मल्लावां कोतवाली में एक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं डीएम पुलकित खरे ने एक केंद्र व्यवस्थापक, एक कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 12 कक्ष निरीक्षकों और 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के गैरहाजिर होने के कारण अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश भी डीएम ने जारी किए हैं।  

विज्ञापन

मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ डीआईओएस के सचल दल को बीएन इंटर कालेज भगवंत नगर परीक्षा केंद्र पर आरपी पब्लिक इंटर कालेज भिठाई का संदिग्ध छात्र मिला। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से उसके विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई। सचल दल के निरीक्षण के दौरान हरिश्चंद्र राम रतन इंटर कालेज भिठाई माधौगंज में सीपीएस इंटर कालेज भवनखेड़ा का एक छात्र संदिग्ध मिला। उसके पास आधार कार्ड नहीं मिला और प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं थी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक विजय कुमार कनौजिया की ओर से थाने में तहरीर दी गई। आदर्श राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान भिठाई परीक्षा केंद्र पर भैयालाल हायर सेकेंडरी स्कूल का एक छात्र संदिग्ध मिला। उसके पास आधार कार्ड नहीं था और जन्मतिथि भी सहीं नहीं बता सका। इसी केंद्र पर आरआरपी इंटर कालेज तेरवा माधौगंज के एक छात्र की जन्मतिथि प्रवेश पत्र 19 अगस्त 1995 दर्ज थी। जबकि उसने 1985 बताई और आधार कार्ड भी नहीं मिला। इसके अलावा इसी केंद्र पर भैयालाल हायर सेकेंडरी स्कूल के एक और छात्र की जन्मतिथि में अंतर मिला और उसके पास भी आधार कार्ड नहीं मिला। जिस पर केंद्र व्यवस्थापक रवींद्र कुमार की ओर से थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि जिन विद्यालयों के विद्यार्थी संदिग्ध मिले हैं, उनकी मान्यता प्रत्याहरण के लिए भी लिखा जाएगा। इससे इतर आर आर इंटर कालेज में परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा और कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed