फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   27 students of Navodaya School Meja are selected in IIT

नवोदय विद्यालय मेजा के 27 छात्रों का आईआईटी में चयन

Wed, 19 Jun 2019 05:18 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 19 Jun 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
27 students of Navodaya School Meja are selected in IIT

आईआईटी रुड़की की ओर से शुक्रवार को जारी जेईई एडवांस के परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा के छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जेईई एडवांस में जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा से इसी वर्ष बारहवीं पास करने वाले 27 छात्रों ने सफलता हासिल करने के साथ आईआईटी में प्रवेश की अर्हता पूरी कर ली है। इस विद्यालय के सभी 48 छात्रों ने जेईई मेंस में सफलता हासिल करके क्षेत्र का मान बढ़ाया था, अब 48 में से 27 छात्रों का एक बार में आईआईटी में चयन होने पर विद्यालय में उल्लास का माहौल है। आईआईटी में चयनित अधिकांश छात्र-छात्राएं बारहवीं का परिणाम घोषित होने के बाद अब घर चले गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा में इन मेधावियों के मौजूद नहीं होने के बाद भी वहां पढ़ने वाले दूसरे छात्रों में उत्साह है।

विज्ञापन


जेईई मेंस में ऑल इंडिया 296 रैंक और ओबीसी में ऑल इंडिया 35 वीं रैंक पाने वाले आशीष राना को जेईई एडवांस में 1180 रैंक मिली है जबकि इसी विद्यालय के मनीष कुमार को पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में तीसरी रैंक, बिपुल राज को पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में 13 वीं रैंक  मिली है। सौरभ कुमार को एससी में 84 वीं, हिमांशु को एससी में 211 वीं, प्रमोद को एससी में 411 रैंक, शेखर राज को एसी में 535, अनुराग को एससी में 790 रैंक मिली है। आलोक को ओबीसी में 385 रैंक जबकि सिद्धार्थ को एसटी में 311 रैंक मिली है। आईआईटी में सफल होने वाले अन्य मेधावियों में विक्की, नीतेश, अभिषेक, प्रमोद, विवेक कुमार, सौरभ, अभिनव, रवि प्रकाश, इशिका, अंकित, आशीष, विद्याभूषण, ऋतिक गौतम, संजना देव, श्रुति, अनंत, पीयूष, हिमांशु प्रिंस शामिल हैं।
विज्ञापन


 जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा के प्रधानाचार्य संजय शुक्ल ने बताया कि आईआईटी प्रवेश के लिए जेईई एडवांस में सफल यह छात्र इन दिनों बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद अपने घरों को लौट गए हैं। इस कारण से यह छात्र कहा के मूल निवासी हैं और इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। आईआईटी में एक साथ 27 छात्र-छात्राओं की सफलता के बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शुक्ल का कहना है कि सभी प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयारी कराई गई। सभी छात्रों की समस्याओं के निवारण की व्यवस्था की गई, इसके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के पुरा छात्रों ने आगे बढ़कर मदद की। उन्होंने बताया कि पूर्व नवोदयन फाउंडेशन, जेएनवी इलाहाबाद और गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह के निर्देशन में इन छात्रों ने जेईई मेंस और एडवांस की तैयारी करके सफलता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed