फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   25% of universities will be studied through online mode due to locdown

लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी विश्वविद्यालयों का 25 फीसदी शिक्षण कार्य ऑनलाइन होगा

Wed, 06 May 2020 08:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
25% of universities will be studied through online mode due to locdown
स्टडी - फोटो : Social media

यूजीसी की विशेष समिति ने तालाबंदी खत्म होने के बाद भी विभिन्न विश्वविद्यालयों में 25 फीसदी शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पूर्ण करने की सिफारिश की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस सिफारिश को स्वीकार भी कर लिया है। ऐसे में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन अगर खत्म भी हो जाता है, तो भी देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में 75 फीसदी पढ़ाई ही क्लासरूम के जरिए होगी, जबकि 25 फीसदी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यमों के जरिए कराई जाएगी।  यूजीसी की विशेष समिति के अध्यक्ष आर सी कुहाड़ का कहना है कि इस संकट के खत्म होने के बाद भी अब विभिन्न विश्वविद्यालयों में 25 प्रतिशत शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पूर्ण किया जाएगा।

विज्ञापन


आर सी कुहाड़ हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। उनका कहना है कि शिक्षा को लेकर इस नई नीति से मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अवगत कराया गया है। ऑनलाइन शिक्षा पर आधारित इस नीति के तहत देशभर के विभिन्न कॉलेजों में फिलहाल 75 फीसदी पढ़ाई क्लासरूम में होगी, जबकि पढ़ाई का 25 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई स्काइप, और दूसरे एप्स के जरिए होगी। यूजीसी की इस समिति ने कॉलेजों में वायवा ऑनलाइन लेने की सिफारिश भी की है।  गौरतलब है कि यूजीसी ने अपनी यह रिपोर्ट कुछ ही वक्त पहले एचआरडी मंत्रालय को सौंपी है जिसमें विश्वविद्यालयों के लिए कई गाइडलाइन जारी की गई हैं।
विज्ञापन


इस समिति का कहना था कि विश्वविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 50 फीसदी अंकों की होनी चाहिए जबकि अन्य 50 फीसदी अंक पूर्व में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के प्रदर्शन पर आधारित किए जाएं। यूजीसी की समिति का कहना था कि  एमफिल और पीएचडी के छात्रों को थीसिस जमा करने के लिए तय आखिरी तारीख से 6 माह और दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed