फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   21 years old tuhin dey suffering from cerebral palsy achieves success in jee exam

जज्बे को सलाम: लकवाग्रस्त 21 साल के तुहिन डे ने जेईई परीक्षा में हासिल की सफलता

Tue, 22 Dec 2020 07:39 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोटा
पीटीआई, कोटा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Dec 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
21 years old tuhin dey suffering from cerebral palsy achieves success in jee exam
तुहिन डे - फोटो : Facebook@tuhin.dey.3705

तुहिन डे का गले से नीचे का शरीर भले ही लकवाग्रस्त हो, लेकिन उनके इरादे फौलाद से भी मजबूत हैं और इन्हीं की बदौलत उन्होंने जेईई परीक्षा में बाजी मार ली। उन्होंने  जेईई (मुख्य) परीक्षा में 438 वीं रैंक हासिल कर पश्चिम बंगाल के शिवपुर स्थित भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश लिया है।

विज्ञापन


मुंह से कलम पकड़कर लिखते हैं
सेरेबल पाल्सी रोग से पीड़ित 21 वर्षीय डे मुंह से कलम पकड़कर लिखते हैं और इसी तरह से वह अपना मोबाइल फोन और कंप्यूटर चलाते हैं। अब तक डे की 20 सर्जरी हो चुकी है तथा उनकी हड्डियों को सीधा रखने के लिए कई प्लेटें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के रहने वाले डे ने राजस्थान के कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी की।  उन्होंने पिछले साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन कक्षा 12 में जरूरी अंक प्राप्त नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के सभी छात्र खुश
आईआईईएसटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान में सभी खुश हैं ऐसे किसी छात्र ने प्रवेश लिया है। मैं प्रसन्न हूं कि उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वह हमारे लिए निश्चित रूप से अच्छे छात्र साबित होंगे।”


अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब 90 प्रतिशत विकलांगता वाला कोई छात्र उनके संस्थान में अध्ययन करेगा। महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हाकिंग तुहिन डे के आदर्श हैं। डे ने पीटीआई से कहा कि इंजीनियरिंग में शारीरिक रूप से ज्यादा काम नहीं करना होता इसलिए उन्होंने अपने सपने को सच करने के लिए इसे चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed