फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   202 year old Hindu school in Kolkata to start English teaching at primary level

देश के इस स्कूल में 202 साल बाद शुरू होगी अंग्रेजी की पढ़ाई

Sun, 08 Dec 2019 02:37 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 08 Dec 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
202 year old Hindu school in Kolkata to start English teaching at primary level
अंग्रेजी भाषा - फोटो : Pixabay

देश का एक ऐसा स्कूल जहां 202 साल बाद अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। यह स्कूल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। स्कूल की स्थापना के  202 साल बाद राज्य सरकार ने यहां प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम सेक्शन शुरू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
  • यह हिन्दू स्कूल (Hindu School) है। 
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित श्रेष्ठ संस्थानों में इसे गिना जाता है। 
  • साल 1817 में स्कॉटलैंड के समाजसेवी डेविड हेयर, विचारक राधाकांत देब और जाने माने शिक्षाविद बैद्यनाथ मुखर्जी व अन्य लोगों ने मिलकर इस स्कूल की स्थापना की थी।
  • विज्ञापन

ये भी पढ़ें : आप कैसे खरीद सकते हैं अपना द्बीप, जानें कीमत, किन बातों का रखें ध्यान 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्तमान में राज्य के स्कूली शिक्षा आयुक्त सौमित्र मोहन ने हिन्दू स्कूल के प्राचार्य को एक पत्र लिखकर कहा कि 'अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूल में बांग्ला के साथ-साथ अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू किए जाने की मंजूरी मिल गई है।'



उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में मौजूदा संसाधनों के साथ इसकी शुरूआत की जा सकती है। साथ ही अगर स्कूल प्रशासन को किसी अतिरिक्त संसाधन की आवश्यकता महसूस होती है तो उसकी विस्तृत जानकारी एक सप्ताह के अंदर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग को दी जा सकती है। 

ये भी पढ़ें : किसी अपराधी या आरोपी को पुलिस कब मार सकती है गोली, जानें क्या कहता है कानून

बता दें कि इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा था कि सरकारी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी। छात्रों को समय की मांग के अनुसार इस भाषा निपुण बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed