फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   13 students have tested positive for Covid 19 in MIT World Peace University, Pune, send under isolation

Omicron Variant: पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में 13 छात्र कोरोना संक्रमित मिले, सभी आइसोलेशन में भेजे गए

Mon, 27 Dec 2021 10:31 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 10:31 AM IST
सार

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रशांत दवे ने बताया कि 13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन
13 students have tested positive for Covid 19 in MIT World Peace University, Pune, send under isolation
13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर के शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संकट के बीच देश के विभिन्न राज्यो में संक्रमण के मामलों की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। संक्रमण का सबसे नया मामला पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी से आया है। यहां 13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रशांत दवे ने बताया कि 13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमे लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। हम सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये छात्र और किन लोगों के संपर्क में आए थे। 
विज्ञापन

 

अहमदनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट
इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया था। विद्यालय में 19 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 450 छात्रों की जांच की गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़ कर 51 हो गई है। इनमे 3 संक्रमित विद्यालय के ही कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed