फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   10 seats withdrawal from NEET PG Counselling 2024 round 3; Check MCC's notice

MCC NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड से 10 सीटें हटाई गईं, यहां देखें सभी की सूची

Fri, 24 Jan 2025 06:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2024: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए 10 सीटों को हटा लिया है। ओपन पोजीशन, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों की चार विशेषताओं में ये सीटें हटाई गईं हैं।
 

विज्ञापन
10 seats withdrawal from NEET PG Counselling 2024 round 3; Check MCC's notice
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग से 10 सीटों को हटा दिया है। यह जानकारी नोटिस के माध्यम से साझा की गई है। नोटिस में कहा गया है कि नवी मुंबई के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) ने ओपन पोजीशन, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों की चार विशेषताओं में 10 सीटें कम कर दी हैं।

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2024 Withdrawal Seats: ये सीटें हटाई गईं

एमसीसी ने राउंड 3 के लिए नीट पीजी काउंसलिंग से पीजीआईएमएस की 10 सीटें हटा दी हैं, जिसकी सूची नीचे दी गई है।

शाखा सीटों की संख्या
एमडी (जनरल मेडिसिन) 1
एम.एस. (जनरल सर्जरी) 1
एम.एस. (जनरल सर्जरी) 1
एमडी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) (ओबीजीवाई) 1
एमएस (प्रसूति एवं स्त्री रोग) (ओबीजीवाई) 1
एमडी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) (ओबीजीवाई) 1
एमएस (प्रसूति एवं स्त्री रोग) (ओबीजीवाई) 1
एमएस (ऑर्थो डीआईएस) (ऑर्थो) 1
एमडी (पीडियाट्रिक सीआईएस) (पीड्स) 1
एमडी (पीडियाट्रिक सीआईएस) (पीड्स) 1

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले 23 सीटें हटाई और 12 जोड़ी गईं

नोटिस में कहा गया है कि पीजीआईएमएस से वापस ली जाने वाली ये 10 सीटें पीजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 की आवंटन प्रक्रिया से पहले सीट मैटिक्स से हटा दी जाएंगी। इससे पहले 17 जनवरी को एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट मैट्रिक्स से 23 सीटें हटा दीं और12 नई सीटें जोड़ी थीं।

जारी परिपत्र के अनुसार, एमडी (प्रसूति एवं स्त्री रोग), एमएस (प्रसूति एवं स्त्री रोग) (ओबीजीवाई) विशेषता, और एमडी (जनरल मेडिसिन) जैसी शाखाओं में 6.5 प्रतिशत सीटें कम हो गई हैं। दूसरी ओर, एमडी (पीडियाट्रिक्स सीएस) और एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) विभागों से केवल तीन सीटें वापस ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed