{"_id":"69427e13e0d20e76360c4657","slug":"10-ahmedabad-schools-get-bomb-threat-turns-out-to-be-hoax-after-search-2025-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ahmedabad schools: अहमदाबाद में 10 स्कूलों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा जांच के बाद झूठी साबित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Ahmedabad schools: अहमदाबाद में 10 स्कूलों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा जांच के बाद झूठी साबित
Wed, 17 Dec 2025 03:25 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:25 PM IST
सार
Ahmedabad Schools Bomb Threat: अहमदाबाद में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की तलाशी के बाद यह धमकी झूठी पाई गई।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Ahmedabad Schools: अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बुधवार को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद यह धमकी झूठी साबित हुई।
जोन-1 के पुलिस उपायुक्त हर्षद पटेल ने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूलों ने दोपहर की शिफ्ट के लिए छुट्टी घोषित कर दी। ईमेल सुबह की शिफ्ट समाप्त होने के बाद मिले थे और सभी स्कूलों को एक ही तरह का संदेश भेजा गया था।
पटेल ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिटेक्शन और डिफ्यूजल दस्ते, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटेज टीमों के साथ स्कूलों में पहुंची और गहन तलाशी ली।

Trending Videos
उन्होंने कहा, “स्कूलों को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर के समय इन संस्थानों में बम विस्फोट किए जाएंगे। एहतियात के तौर पर, इन स्कूलों ने दोपहर की शिफ्ट के लिए छुट्टी घोषित कर दी, क्योंकि सुबह की शिफ्ट पहले ही खत्म हो चुकी थी।
पटेल ने कहा, “हमारी टीमें स्कूलों में पहुंचीं और गहन तलाशी ली। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। साइबर अपराध टीमें अब इन ईमेल के स्रोत और इनके पीछे कौन था, इसकी जांच कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि चूंकि मामला जांच के अधीन है, इसलिए इन ईमेल की सटीक सामग्री का खुलासा नहीं किया जा सकता है।

कमेंट
कमेंट X