फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sai bhajan evening

पुनीत के साईं भजनों पर झूमे भक्तजन

Wed, 16 Oct 2013 02:39 AM IST
Updated Wed, 16 Oct 2013 02:39 AM IST
विज्ञापन
sai bhajan evening

तेरा शुभ मनावां साईं मैं..., साईं बाबा तू हमेशा मेरा साथ रहे, मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे... जैसे एक से बढ़कर एक गीत दिल्ली से आए भजन गायक पुनीत खुराना ने मंगलवार को पेश किए।

विज्ञापन


यह भजन संध्या साईं बाबा के समाधि दिवस के अवसर पर मंगलवार को सेक्टर-29 स्थित शिरडी र्साइं मंदिर में आयोजित की गई।

साईं मंदिर को संचालित करनेवाली संस्था शिरडी साईं समाज के सचिव असीत मनचंदा ने बताया कि दस हजार से भी अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें मटर पनीर, आलू गोभी की सब्जी, चावल पूरी और खीर परोसी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह क्विंटल गर्म दूध भी साईं भक्तों को परोसा गया। साईं बाबा के महासमाधि दिवस के मौके पर भक्तों ने सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर में सुबह कांकड़ आरती के बाद बाबा को मंगल स्नान कराया। नैवेद्य अपर्ण के बाद श्री साईं सच्चरित्र पाठ शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन सत्यगोपाल, आईजी आरपी उपाध्याय, प्रधान रमेश कालिया, उप प्रधान अनिल खुराना, मनोज गोयल, प्रबंधक सुभाष कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed