{"_id":"1d981df227c9b8ce5af3e2b5416eb5e0","slug":"rabri-falooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्कुल अलग है दिल्ली का रबड़ी फलूदा","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
बिल्कुल अलग है दिल्ली का रबड़ी फलूदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की स्वादिष्ट मिठाइयों में पहला नाम, रबड़ी फलूदा का आता है। यूं तो दिल्ली के किसी कोने में रबड़ी फलूदे का स्वाद लिया जा सकता है। लेकिन चांदनी चौक और गोल मार्केट के रबड़ी फलूदे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है।
विज्ञापन
फतेहपुरी मस्जिद के पास ज्ञानी दी हट्टी पर मिलने वाले रबड़ी फलूदे के क्या कहने। जिसने एक बार खाया मुरीद हो गया। अगली बार बिन बुलाए खिंचता चला आता है।
पुरानी दिल्ली के मेवों से लबालब फलूदे अच्छे-अच्छे की टेंशन दूर कर देता है। दिल्ली के खुशमिजाज लोग आमतौर पर वीकेंड में दरियागंज के गोलचा थियेटर में फिल्म देखते हैं और गोलचा कॉर्नर के मेहता रेस्तरां के फलूदे का स्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
यहीं नहीं केवल एक गिलास फलूदा भूंख मिटाने के लिए उपयुक्त है। इसके लिए महज 35 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दूध, बादाम, काजू, पिस्ता, मेवे और अरारोट से बना सेवइयों वाला यह आइटम वाकई काफी स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन
अगर आप चाहें तो थोड़ी मेहनत से इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ सामान और थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी।
ऐसे बनाएं रबड़ी फलूदा
रबड़ी फलूदा बनाने के लिए सबसे पहले रबड़ी बनानी पड़ेगी। इस लिए पहले हम यह जान लेते हैं कि सही मायनों में रबड़ी कैसे तैयार की जाए।
1 लीटर (5 कप) फुल क्रीम दूध लें। उसे उबाल कर फिर से धीमी आंच वाले गैस पर रख दीजिए। दूध को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तब तक पकाइए, जबतक 1 लीटर दूध करीब आधा लीटर बचे। इसके अलावा एक तरीका और है। आप 1 कप दूध लें और उसमें 250 ग्राम खोया मिला दें। उसके बाद किसी बर्तन रखकर पका दें।
अब हम लोगों ने रबड़ी फालूदे के में लगने वाली चीजें तैयार कर ली हैं। उसके बाद फालूदा बनाने के लिए प्याली या गिलास जो भी आपको पसंद हो ले लीजिए।
इसमें ये चीजें क्रम से डालिए-
2 चम्मच कुटी बर्फ डालिये
1 बड़ी चम्मच शरबत
2 बड़ी चम्मच फालूदा सेव
1 छोटी चम्मच मेवा
3 बड़ी चम्मच रबड़ी
अब आपके सामने लाजबाव रबड़ी फलूदा बनकर तैयार है। इस स्वादिष्ट फलूदे का आनंद लीजिए।