फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Naldehra is a famous turist place at shimla

शिमला आएं तो यहां जाना न भूलें आप

Fri, 02 May 2014 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 02 May 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
Naldehra is a famous turist place at shimla

यदि आप हिल्स क्वीन शिमला आएं है तो नालदेहरा जाना न भूलें। हरी भरी वादियों के बीच बसे इस पर्यटक स्थल की अपनी ही खासियत है।

विज्ञापन


समुद्र तल से करीब 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पर्यटक नगरी में हर साल लाखों सैलानी आते हैं। नालदेहरा स्थित नौ होल का गोल्फ कोर्स भारत का सबसे पुराना गोल्फ कोर्स है। यहां हर साल गोल्फ टूर्नामेंट भी होता है।

यह गोल्फ कोर्स अंग्रेजी शासनकाल में लॉर्ड कर्जन के सुझाव पर तैयार किया गया था। वह इस स्थान की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपने बेटी एलेगजेंडरा का दूसरा नाम ही नालदेहरा रख लिया।
विज्ञापन


नालदेहरा के साथ ही नाग मंदिर है जो अपनी प्राचीनतम कलाकृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां अब हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों के अलावा कई प्राइवेट होटल भी बन गए हैं जिससे सैलानी यहां ठहराव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में नालदेहरा का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है। यहां खूब बर्फ गिरती है। इसी रूट से होते हुए आप तत्तापानी भी जा सकते हैं जो एक तीर्थ स्थल है।


ऐसे पहुंचे नालदेहरा

नालदेहरा शिमला से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रास्ते में कुफरी भी पड़ता है जो अपनी हरी भरी वादियों के लिए जाना जाता है। नालदेहरा से करीब 45 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट है। शिमला रेल से भी जुड़ा है और शिमला से यहां आने के लिए प्राइवेट टैक्सियों और बसों की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed