{"_id":"832101a006bfc81455be2852eb92d7b5","slug":"kabbadi-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज कबड्डी में आरएसडी कॉलेज को आसान जीत ","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
इंटर कॉलेज कबड्डी में आरएसडी कॉलेज को आसान जीत
Updated Wed, 09 Oct 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप में आरएसडी कॉलेज फिरोजपुर की टीम ने आसानी से प्रतिद्वंद्वी टीम को हरा दिया।
विज्ञापन
पीयू के जिम्नेजियम हाल में आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप में आरएसडी कॉलेज फिरोजपुर ने गवर्नमेंट कॉलेज मुक्तसर को 52-14 के अंतर से शिकस्त दी।
नेशनल कॉलेज चौवनियावाली ने जीएन कॉलेज नारंगवाल को 27-14 से मात दी। अन्य मुकाबले में एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर ने जीजीएस खालसा कॉलेज कमलपुरा को 32-03 से मात दी।
जीटीबी खालसा काूलेज दसूहा की टीम ने श्रीराम कॉलेज की टीम को 42-14 से हराया। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 चंडीगढ़ की टीम ने एलएलआर गवर्नमेंट कॉलेज दुदिके को 32-06 से मात दी।
विज्ञापन
हैंडबाल के नाक आउट मैच में डीएवी कॉलेज मलौट ने पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 को 21-12, एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ को 32-27, एससीडी गवर्नमेंट गवर्नमेंट कॉलेज ने एमजीकेएमएसएस ऑफ पीई को 19-02, पीयू कैंपस की टीम ने डीएवी कॉलेज को 29-11 से हराया।
विज्ञापन