फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dimanstration of forest guard

फारेस्ट विभाग के गार्डों का धरना-प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2014 01:45 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, रोजोरी
ब्यूूराे/अमर उजाला, रोजोरी Updated Thu, 28 Aug 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
dimanstration of forest guard

वन विभाग में गार्ड के पद पर कार्य कर रहे गार्डों ने बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। डिवीजन फारेस्ट अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे गार्डों ने सरकार पर पक्षपात और भेदभाव का आरोप लगाते हुए जल्द मांगों को पूरा करने के लिए बल दिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर गार्ड एसोसिएशन के जिला प्रधान परवेज अहमद मलिक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा आरईटी शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा किया गया है। साथ ही अन्य विभागों के कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाने की मांग भी पूरी की गई है।
विज्ञापन


वन विभाग में कार्य कर रहे गार्डों की कोई सुध नहीं ली गई। पिछले कई वर्षों से गार्डों के प्रमोशन के लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी द्वारा कोई सूची नहीं बनाई गई और न ही किसी को प्रमोशन दी गई। साथ ही विभाग में डेलीवेजर कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायी करने के लिए भी सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। वेतन में बढ़ोतरी और महीने में ढाई दिन की अतिरिक्त वेतन देने की मांग पर भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार हमारी लंबित मांगों को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed