फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Dropped ›   Dahi Bhalle gulistan

दही भल्ले गुलिस्तान

Thu, 13 Feb 2014 04:15 PM IST
कोमल तनेजा, रेसिपी एक्सपर्ट
कोमल तनेजा, रेसिपी एक्सपर्ट Updated Thu, 13 Feb 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
Dahi Bhalle gulistan
इसे बेहद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसके बस थोड़ी सी तैयारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन


चार लोगों के लिए दही भल्ले गुलिस्तान बनाने की सामग्री

आधा कप धुली उड़द दाल, दो कप पानी, एक चम्मच, एक चम्मच कटा धनिया, एक चम्मच कसा हुआ अदरक, एक चम्मच महीन कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, चुटकी भर बेकिंग सोडा, तेल फ्राई करने के लिए।

दही के लिए
दो कप दही (आवश्यकतानुसार), दो चम्मच पानी, दो चम्मच दूध, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला।
विज्ञापन


गार्निशिंग
कटे पुदीने के पत्ते और अनार के बीज के साथ।

बनाने की विधि
दही भल्ले बनाने से पहले दाल को धो लें और दो घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें। दो चम्मच पानी डालकर दाल को मोटा पीस लें। किसी कटोरे में निकाल लें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, नमक, जीरा और बेकिंग सोडा मिलाकर फेंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी हथेली को गिला करें और थोड़ा सा मिश्रण अपने हाथ मे रखें, एक बॉल बनाकर उगंली से उसके बीच में छेद करें।

धीमी आंच में तेल को गर्म करें और एक-एक करके तलें गोल्डन लाइट ब्राउन रंग होने तक उन्हें तलें। भल्ले को ठंडे पानी मे डालें और और हथेली पर रखकर निचोडे़। दहे में सभी मसाले मिलाकर उसमें भल्लों के डुबोएं और उनपर धनिया पत्ता व आनार के दाने सजाएं।

अब शानादार दही भल्ले बनकर तैयार है। इसे इमली की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed