यूनीक है दिल्ली का दही भल्ले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फूड आइटम में दही-भल्ले का अपना यूनीक स्थान है। आमतौर पर होली के मौसम पुरानी दिल्ली के दही-भल्ले खासे मशहूर हैं। लेकिन बाकी दिनों में भी इसकी खासी पूछ रहती है।
पुरानी दिल्ली में ही दही भल्ले की एक खास दुकान है, कलेवा। करीब 30-35 साल पुरानी है। यहां का दही भल्ले का स्वाद वाकई शानदार है। पुराने दिल्ली सहित नई दिल्ली के दही भल्ले भी काफी मशहूर हैं। लेकिन घर पर बनाया गए दही भल्ले के अपने ही मजे हैं।
आइए जानें घर पर कैसे तैयार हो दही भल्ले-
सामग्री, चार लोगों के लिए
आधा कप धुली उड़द दाल, दो कप पानी, एक चम्मच, एक चम्मच कटा धनिया, एक चम्मच कसा हुआ अदरक, एक चम्मच महीन कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, चुटकी भर बेकिंग सोडा, तेल फ्राई करने के लिए।
दही के लिए
दो कप दही (आवश्यकतानुसार), दो चम्मच पानी, दो चम्मच दूध, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला।
गार्निशिंग
कटे पुदीने के पत्ते और अनार के बीज के साथ।
बनाने की विधि
दही भल्ला बनाने से पहले दाल को धो लें और दो घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें।
दो चम्मच पानी डालकर दाल को मोटा पीस लें। किसी कटोरे में निकाल लें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, नमक, जीरा और बेकिंग सोडा मिलाकर फेंट लें।
इसके बाद अपनी हथेली को गिला करें और थोड़ा सा मिश्रण अपने हाथ मे रखें, एक बॉल बनाकर उगंली से उसके बीच में छेद करें।धीमी आंच में तेल को गर्म करें और एक-एक करके तलें गोल्डन लाइट ब्राउन रंग होने तक उन्हें तलें।
भल्ले को ठंडे पानी मे डालें और और हथेली पर रखकर निचोडे़। दही में सभी मसाले मिलाकर उसमें भल्लों के डुबोएं और उनपर धनिया पत्ता व आनार के दाने सजाएं। इस तरह से आपने के एक बेहद लजीज आइटम बना लिया है। अप इसे इमली की चटनी के साथ खाइए और खो जाइए।