फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bjp

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

Wed, 16 Oct 2013 12:59 PM IST
अमर उजाला जयपुर
अमर उजाला जयपुर Updated Wed, 16 Oct 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
bjp

ल्ली विधानसभा चुनावों से दो महीने पहले अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक अच्छी खबर आई है।

विज्ञापन

एक ओपिनियन पोल में कहा गया है कि चुनावी नतीजों के बाद त्रिशंकु विधानसभा सामने आएगी और कोई भी एक दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगा। 

विज्ञापन

एक समाचार चैनल के लिए एसी नील्सन के जरिए हुए सर्वे में कहा गया है कि 70 सदस्यों वाली विधानसभा में आप को 18 सीटें मिलेंगी। अगस्त में इसी एजेंसी के पोल में कहा गया था कि उसे केवल 8 सीटें मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोल में यह भी इशारा किया गया है कि मुख्यमंत्री से जुड़ी लोगों की पसंद में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे हैं। उन्हें 32 फीसदी लोगों का साथ मिला है।


शीला, विजय गोयल पिछड़े 

मौजूदा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और भाजपा के विजय गोयल को 27-27 फीसदी लोगों ने पसंद किया। 


संभावनाओं के मुताबिक भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी, लेकिन सरकार बनाने वाली बहुमत से दूर रह जाएगी। पोल के मुताबिक उसे 34 फीसदी वोट के साथ 28 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहेगी, जिसे 27 फीसदी मत मिलेंगे और उसके हिस्से 22 सीटें आएंगी। 


अगर इस पोल पर भरोसा करें, तो दोनों राष्ट्रीय दलों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि दिल्ली की राजनीति में हाल में उतरी आप वोट और मत प्रतिशत के मामले में कांग्रेस को छूने के करीब है और भाजपा से भी ज्यादा दूर नहीं है। 


नेताओं के मन में यह शंका है कि अगर यही दौर जारी रहा, तो नतीजे आप के पक्ष में जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed