फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   donald trump won electoral college

इलेक्टोरल कॉलेज में डोनाल्ड ट्रंप की हुई जीत, अब 20 जनवरी को लेंगे शपथ

Tue, 20 Dec 2016 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
donald trump won electoral college
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक जीत के लिए जरूरी इलेक्टोरल कॉलेज के 270 वोट मिल गए। इसके साथ ही अमेरिका के इलेक्टोरल कॉलेज ने डोनाल्ड ट्रंप को 45वां राष्ट्रपति चुन लिया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप को इलेक्टोरल कॉलेज में जीत के लिए 538 वोटों में से 270 वोटों की जरूरत थी। इसे उन्होंने छह सफ्ताह बाद पा लिया। इसके साथ ही यह घोषणा हो गई कि डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे।
विज्ञापन


अमेरिका के नए निर्वाचित उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्वटी कर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'उन्हें इलेक्टोरल कॉलेज ने आज आधिकारिक रूप से अमेरिका का राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

8 नवंब को पड़े थे वोट

donald trump won electoral college
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : WWE

अमेरिका में जब 8 नवंबर को को लोगों ने वोट किया था, तो वह प्रत्यक्ष रूप से अपने राष्ट्रपति का चुनाव नहीं कर रहे थे, बल्कि वह सिर्फ 538 इलेक्टर्स को चुन रहे थे जो कि उनके लिए राष्ट्रपति का चुनाव करते।

बताते चलें कि अमेरिका में राज्यों के मतदाता इलेक्टर चुनते हैं। वे राष्ट्रपति पद के किसी न किसी उम्मीदवार के समर्थक होते हैं। ये इलेक्टर एक 'इलेक्टोरल कॉलेज' बनाते हैं, जिसमें कुल 538 सदस्य होते हैं। चुनाव की आखिरी प्रक्रिया में 'इलेक्टोरल कॉलेज' राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed